13 मई से खुलेंगे केजी से आठवीं तक के स्कूल
धनबाद। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने गर्मी को देखते हुए 29 अप्रैल से सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित कर दी थीं।अब मौसम में परिवर्तन को देखते हुए विभाग की ओर से 13 मई से इन कक्षाओं को पूर्व निर्धारित समय पर संचालित करने का निर्देश जारी किया गया है।विभाग ने अपने पत्र में जिक्र किया है कि सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल, अल्पसंख्यक विद्यालय समेत सभी निजी विद्यालय में केजी से ऊपर की कक्षाएं 13 मई से अपने पूर्व निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।
15 मई के बाद गर्मी की छुट्टी शुरू
निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्राविधानों के तहत संचालित होंगे। निजी स्कूलों में 15 मई के बाद गर्मी की छुट्टी भी शुरू हो जाएगी।कार्मल स्कूल में 16 मई और डिनोबिली स्कूलों में 17 मई से अवकाश होगा। केंद्रीय विद्यालयों में 11 मई से 20 जून तक गर्मी की छुट्टी दी गई है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी