एसबीआई ग्राहकों को मिला तोहफा
नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) देश का सबसे बड़ा बैंक है। आज बैंक ने अपने ग्राहकों को तोहफा दिया है। एसबीआई ने एफडी की ब्याज दरों को अपडेट कर दिया है। बैंक ने बताया कि उन्होंने एफडी के ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।
जिन ग्राहकों ने एसबीआई बैंक में एफडी करवाई है उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलेगा। बता दें कि आज से एफडी की नई दरें लागू हो गई हैं।
बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम वाली एफडी के इंटरेस्ट रेट में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इसी तरह बैंक ने बाकी टेन्योर वाले एफडी के ब्याज दर को अपडेट किया है। आइए जानते हैं कि एफडी के किस टेन्योर पर अब कितना ब्याज मिल रहा है?
एसबीआई के एफडी की नई ब्याज दरें
- 7 दिन से 45 दिन तक के टेन्योर वाली एफडी पर सामान्य लोगों को 3.5 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 4 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- वहीं, 46 दिन से 179 दिन के एफडी पर आम नागरिकों को 4.75 फीसदी का और वरिष्ठ नागरिकों को 5.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- एसबीआई 180 दिन से 210 दिन वाले एफडी पर 6 फीसदी का ब्याज दे रहा है। इन टेन्योर के एफडी पर सीनियर सिटिजन को 6.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 211 दिन से लेकर 1 साल के एफडी पर आम नागरिक को 6.25 फीसदी और सीनियर सिटिजन को 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- वहीं 1 साल से लेकर 2 साल वाली एफडी पर 6.8 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इस टेन्योर में सीनियर सिटिजन को 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा।
- बैंक ने 2 साल से ज्यादा और 3 साल से कम वाले एफडी की ब्याज दर को 7 फीसदी कर दिया है।
- इसी तरह 3 साल से अधिक लेकिन 5 साल से कम वाली एफडी पर बैंक 6.75 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।
- 5 साल से लेकर 10 साल वाली एफडी की नई दरें 6.5 प्रतिशत है।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत