संजीव लाल की पत्नी रीता लाल पहुंची ED ऑफिस
रांची। झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल की पत्नी रीता लाल ईडी कार्यालय पहुंची हुई हैं और उनसे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पति संजीव कुमार लाल के सामने बिठाकर ईडी उनसे पूछताछ कर रही है।
ईडी की रिमांड पर संजीव व उनका नौकर
गौरतलब है कि संजीव लाल व उनका नौकर जहांगीर आलम पिछले दो दिनों से ईडी की रिमांड पर हैं। पिछले तीन दिनों में इनसे व इनके करीबियों के ठिकानों से हो करीब 35 करोड़ की बरामदगी हो चुकी है। ईडी की छानबीन जारी है।
रीता से कई पहलुओं पर होगी पूछताछ
गौरतलब है कि आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को ईडी ने बुधवार से छह दिनों की रिमांड पर ले लिया है। दोनों को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रखा गया है। इधर ईडी ने संजीव की पत्नी रीता लाल को समन कर नौ मई को ईडी के रांची एयरपोर्ट रोड स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी सिलसिले में वह पहुंची हुई हैं।
इस दौरान ईडी उनसे उनके पति के बारे में जानकारी लेने के साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेगी कि इतने सारे रुपये कहां से आए, किसके जरिए आए, घर में किनका आना-जाना था, उन्हें खुद इस बारे में कितनी जानकारी है वगैरह।
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज