Sandeep Lamichhane को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
नई दिल्ली। नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने को पाटन हाईकोर्ट ने संदीप को यौन शोषण के मामले में मिली सजा से बरी कर दिया है। बुधवार को उन्हें जेल से रिहाई मिल गई। अब उनके टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।
जेल से रिहाई मिलने के बाद संदीप लामिछाने को दूसरी अच्छी खबर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) की ओर से मिली। नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद कहा कि बोर्ड ने संदीप को टी20 वर्ल्ड कप के लिए नेपाल टीम में शामिल करने का फैसला किया है।
यौन शोषण का है मामला
यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद लेग स्पिनर को नेपाल के कप्तान के पद से निलंबित कर दिया गया था और 2022 में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
काठमांडू जिला अदालत ने सुनाई थी सजा
काठमांडू जिला अदालत ने जनवरी में लामिछाने को आठ साल की सजा सुनाई थी। साथ ही पीड़िता को जुर्माने और मुआवजे के रूप में लगभग 3,770 डॉलर भी देने का आदेश दिया था। लामिछाने के वकीलों ने कहा कि उच्च न्यायालय, पाटन ने उनकी अपील पर सुनवाई पूरी करते हुए उन्हें रिहा कर दिया।
फैंस ने किया स्वागत
खिलाड़ी की वकील सबिता भदारी बराल ने अदालत के फैसले के बाद रॉयटर्स को बताया, उसे दोषमुक्त किया जाना था और उच्च न्यायालय ने उसे रिहा कर दिया है। वह दोषी नहीं था। हालांकि, रिहाई मिलने के बाद लामिछाने खुश दिखे। उनके फैंस ने जश्न मनाने के लिए पारंपरिक संगीत पाइप बजाए और ढोल बजाए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल