Rohit Sharma ने किया खुलासा
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से अच्छे से अच्छे गेंदबाज खौफ खाते रहे हैं, लेकिन भारतीय कप्तान ने बताया कि उनके मन में सबसे ज्यादा डर किस गेंदबाज ने भरा।
रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें बुरे सपने तो नहीं आते थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज का सामना करने में दिक्कत होती थी क्योंकि वो कड़े प्रतिस्पर्धी रहे हैं। रोहित शर्मा ने साथ ही कहा कि उन्हें जब इस तेज गेंदबाज के खिलाफ बैटिंग के लिए जाना होता था, तो वो उससे पहले गेंदबाज के करीब 100 वीडियो देखते थे और अपनी तैयारी करते थे।
रोहित शर्मा ने क्या कहा
रोहित शर्मा ने दुबई आई 103.8 से बातचीत में कहा, ''बुरे सपने तो नहीं, लेकिन उनके खिलाफ बल्लेबाजी करने जाने से पहले मैं उनके 100 वीडियो देखता था। वो डेल स्टेन थे। क्रिकेट के महान खिलाड़ी। उन्होंने अपने करियर में जो हासिल किया, वो बेहतरीन है। मैंने कई बार उनका सामना किया है। वो बहुत तेज गेंदें फेंकते थे। वो उस गति में गेंद को स्विंग कराते थे, जो कि आसान नहीं था।''
रोहित शर्मा ने आगे कहा, ''डेल स्टेन कड़े प्रतिस्पर्धी थे। वो मैदान पर जाकर सबकुछ करना चाहते थे। वो प्रत्येक मैच जीतना चाहते थे। हर सेशन में जीत चाहते थे। तो उनके खिलाफ खेलना मजेदार था। मुझे उनके खिलाफ ज्यादा सफलता तो नहीं मिली, लेकिन मैंने अपने मुकाबलों का आनंद उठाया।''
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी
रोहित शर्मा आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे और उनकी कोशिश 11 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने की होगी। रोहित शर्मा इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं, जहां मुंबई इंडियंस का आखिरी लीग मैच बचा है। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जल्द ही रोहित शर्मा अमेरिका रवाना होंगे, जहां वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटेंगे। भारत अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल