लूट के बाद बदमाशों ने की रिटायर महिला प्रधानाध्यापक की हत्या
मुंगेर । मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर बासा गांव में घर में अकेले रह रही रिटायर प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी की बदमाशों ने हत्या कर दी। हत्या के पहले पहले बदमाशों ने लूटपाट की है। यह घटना गुरुवार की देर रात की है। महिला के 2 पुत्र हैं इनमें से एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहते हैं। सुबह विक्रमपुर गांव के एक लोग महिला की बेटी के कहने पर शिक्षिका का हालचाल लेने पहुंचे। जब वे लोग घर के अंदर पहुंचे तो शिक्षिका का शव दिखा।
कमरे में गोदरेज सहित अन्य सामान बिखरा था। शिक्षिका के पति मुरलीधर उपाध्याय की मौत भी 1980 में गोली लगने से हो गई थी। महिला मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह सहित कई थाने की पुलिस पहुंची। तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया की बदमाशों ने शिक्षिका की हत्या पैर-हाथ बांध कर की है। घर में समान बिखरा मिला है। भागलपुर से फारसेंसिक टीम पहुंच रही है। साथ ही उनके दोनों बेटे को घटना की जानकारी दे दी गई है।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया