मंत्री आलमगीर के पीएस के 6 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी
रांची। रांची से ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस (निजी सचिव) संजीव कुमार लाल के छह ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी चल रही है।
निजी सचिव के ठिकाने से 25 करोड़ कैश बरामद
इस दौरान टीम को 25 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। ये रुपये संजीव कुमार लाल के नौकर के घर में रखे गए थे। इस सिलसिले में ईडी की पूछताछ जारी है और रुपयों के स्रोत पर जानकारी ली जा रही है। संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम यहीं रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू में रहते हैं और रुपये भी यहीं से मिले हैं। कुल छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है।
पुदांग के सेल सिटी भी पहुंची ईडी की टीम
इसके अलावा, पुंदाग के सेल सिटी में भी ईडी की टीम (ED Raid) पहुंची हुई है। वहां पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के यहां छापमारी चल रही है। प्रारंभिक सूचना है कि 23 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह छापमारी चल रही है। वीरेंद्र राम के पास सवा सौ करोड़ की संपत्ति का ईडी ने खुलासा किया था।
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया