झारखंड की इन लोकसभा सीटों के लिए ताबड़तोड़ नामांकन...
रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के तहत अंतिम चरण की सीटों पर चल रही नामांकन प्रक्रिया में उम्मीदवाराें ने अक्षय तृतीया के शुभ दिन को अपना नामांकन के लिए चुना। शुक्रवार को संताल परगना प्रमंडल की इन तीनों सीटों पर कुल 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
इन सीटों पर नामांकन की अंतिम तिथि 14 मई निर्धारित है। 11 मई को माह का तीसरा शनिवार होने के कारण नामांकन कार्य नहीं होगा। शुक्रवार को गोड्डा में भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दूबे सहित कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
दुमका, राजमहल और गोड्डा से इन्होंने किया नामांकन
इसी तरह, दुमका में भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन तथा झामुमो उम्मीदवार नलिन सोरेन के अलावा एक अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया। राजमहल में भी झामुमो उम्मीदवार विजय हांसदा तथा भाजपा उम्मीदवार ताला मरांडी ने अपना पर्चा भरा।
अब गोड्डा में नामांकन दाखिल करनेवाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 10 हो गई है। वहीं, राजमहल में अबतक पांच नामांकन हुआ है। दुमका में पहली बार शुक्रवार को तीन नामांकन हुआ। तीनों सीटों पर अबतक 18 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।
पहली बार झारखंड में किन्नर भी उम्मीदवार
झारखंड में पहली बार एक किन्नर ने भी अपना नामांकन किया है। धनबाद में सुनैना किन्नर ने नामांकन किया है।
तीसरे चरण में किस सीट पर कितने उम्मीदवार
सीट - कुल उम्मीदवार - पुरुष - महिला - थर्ड जेंडर
गिरिडीह - 16 - 13 - 03 - 00
धनबाद - 25 - 21 - 03 - 01
रांची - 27 - 23 - 04 - 00
जमशेदपुर - 25 - 23 - 02 - 00
कुल - 93 - 80 - 12 - 01
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी