राकेश बेदी बने ‘धुरंधर 2’ में हुकुम का इक्का
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे नामी कलाकारों के बीच टीवी और फिल्मों के दिग्गज कलाकार राकेश बेदी भी नजर आए। अपने उम्दा अभिनय से वह दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे। साथ ही फिल्म ‘धुरंधर 2’ के असली हुकुम का इक्का भी वही निकले हैं, यही वजह है कि अब फैंस उन्हें ही असली धुरंधर कह रहे हैं।
फिल्म का रिव्यू यहां पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: क्या पहले पार्ट जितनी ही यादगार है ‘धुरंधर 2’? या रह गई कोई कमी? पढ़ें मूवी रिव्यू
फिल्म में निभाया कौन सा किरदार?
फिल्म ‘धुरंधर’ में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी राजनेता का जमील जमाली का किरदार निभाया था। जमील की बेटी अलीना से ही हमजा का किरदार शादी करता है। इस आड़ में वह अपना जासूसी मिशन पूरा करता रहता है। जमील का किरदार करप्ट पॉलिटिशियन का था, उसके तार अपराधियों के साथ जाकर जुड़ते थे। राकेश बेदी ने इस किरदार को कभी मजाकिया तो कभी गंभीर तरीके से निभाया। पहले पार्ट में यह किरदार दर्शकों को बस एक साइड कैरेक्टर लगता है लेकिन ‘धुरंधर 2’ में राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली चौंकाता है। जब उसकी असल पहचान सामने आती है तो दर्शक हैरान हो जाते हैं।
क्लाइमैक्स सीन में खोला बड़ा राज
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के आखिर में हमजा, मेजर इकबाल से बदला लेकर, पाकिस्तानी सेना के चुगल से निकलकर भारत वापस आता है। लेकिन उसे बस एक ही बात का अफसोस होता है कि वह बड़े साहब यानी दाउद इब्राहिम को नहीं मार सकता। उसकी मुलाकात फिल्म में एक बार बड़े साहब से होती है, वह उससे हाथ मिलाकर धीमा जहर देना चाहता था। लेकिन हमजा उर्फ जसकीरत से रांगी ऐसा नहीं कर पाया है। लेकिन आखिर में जमील जमाली उसे बताता है कि उसने ऐसा लगभग 35 साल पहले कर दिया था, वह बड़े साहब को धीमा जहर दे चुका था, यही वजह है कि अब वह बिस्तर पर पड़ा है, बीमार है। लेकिन जमील ने ऐसा क्यों किया? जमील और हमजा कैसे एक-दूसरे को पहले से जानते हैं? क्या जमील का भारत से कोई गहरा नाता है? इन सवालों के जवाब तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेंगे। लेकिन जब इन सवालों के जवाब मिलेंगे तो यह बात सही साबित होगी कि राकेश बेदी का किरदार ही असली धुरंधर है।
‘धुरंधर 2’ ने किया शानदार कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ का शुरुआती कलेक्शन 17 करोड़ 7 लाख रुपये है। शाम तक फिल्म का कुल कलेक्शन पता चलेगा। वहीं सैकनिल्क के अनुसार ही फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के जरिए लगभग 50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 मार्च 2026)
दुर्घटना की एक्सपर्ट से हर पहलू की करायी जायेगी गहन जाँच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विक्रमादित्य ने सुशासन के प्रतिमान स्थापित किए, 2 हजार साल बाद भी उनके आदर्श प्रासंगिक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश में संगठन महामंत्री की कवायद जोरों पर
पुलिस सैलरी पैकेज योजना: कठिन समय में पुलिस परिवारों का सशक्त सहारा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में इंटरैक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद
स्मार्ट मीटर लगाने की समय सीमा दो साल बढ़ाई, आयोग ने लिया फैसला
पं. कुंजीलाल दुबे का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ओडिशा अस्पताल आग: चार अफसर निलंबित, बीजेडी ने कहा ‘दिखावा
पानी की बूंद-बूंद बचाने के लिए सनातन संस्कृति की पवित्र धारा का अभियान है जल गंगा संवर्धन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव