राजनाथ सिंह ने दुमका में आज एक रैली को किया संबोधित
झारखण्ड। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में आज एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर गले तक भ्रष्टाचार में डूबे होने और लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में इस गठबंधन को लोगों पर अत्याचार करने के लिए दंडित किया जाएगा। बता दें कि राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में यहां रैली की।राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक समृद्ध देश बनाने के लिए बहुत प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने केवल गरीबी कम करने के खोखले वादे किए थे।
भाजपा नेता ने रैली में कहा, "झामुमो के नेतृत्व वाला भ्रष्ट गठबंधन निर्दोष लोगों का खून चूस रहा है। वह उनके साथ विश्वासघात कर रहा है। भाजपा इंसाफ और इंसानियत की राजनीति में विश्वास करती है। जनता पर अत्याचार के लिए झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को सजा मिलेगी।"राजनाथ सिंह ने आगे कहा, "केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाले शासन के दौरान भारत आर्थिक समृद्धि में वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर था, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले शासन में देश पांचवें स्थान पर पहुंच गया। आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा सबसे समृद्ध देश होगा।"
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी