पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश, येलो अलर्ट भी जारी
पंजाब में मौसम ने करवट बदली है। कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। पंजाब के जालंधर, होशियारपुर, बरनाला, पठानकोट और संगरूर के सुनाम समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश हुई है। कई जगह तेज बरसात से पानी सड़कों पर जमा हो गया। मौसम विभाग ने आज बारिश येलो अलर्ट भी जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी पूर्वानुमान है। बारिश का असर तापमान पर पड़ेगा। अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 5 से 6 डिग्री की गिरावट की संभावना है।वहीं, राजधानी चंडीगढ़ में भी मौसम सुहावना बना हुआ है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। ट्राईसिटी के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई है। लोग मौसम का मजा लेने के लिए सुखना लेक, बर्ड पार्क और रॉक गार्डन जैसे पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हुए हैं। शहर में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में 30 जून को मॉनसून दस्तक देगा। इस बार मॉनसून सीजन में अच्छी बारिश की उम्मीद है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम