रेलवे की अपील: अनावश्यक कैंसिलेशन से बचें यात्री
मुरादाबाद: जम्मू रेल मंडल के कई सेक्शन में बाढ़ का पानी और वैष्णो देवी मार्ग पर पहाड़ की मिट्टी खिसकने के कारण सात हजार श्रद्धालुओं ने रेलवे टिकट रद्द कराए हैं। रेलवे की ओर से भी आठ ट्रेनों के प्रभावित होने की जानकारी साझा की गई है। मंगलवार को अमरनाथ एक्सप्रेस, कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को बीच राह रोकना पड़ा।
27 अगस्त से पांच सितंबर तक 12 हजार से अधिक यात्रियों का जम्मू के लिए रिजर्वेशन है। रेलवे की नोटिफिकेशन व हादसे की जानकारी के बाद सात हजार टिकट रद्द हो चुके हैं। जिनके टिकट ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण निरस्त हुए हैं, उन्हें रेलवे रिफंड दे रहा है। बशर्ते रेलवे काउंटर से टिकट की बुकिंग की गई हो।
मुरादाबाद, बरेली, नजीबाबाद, हरिद्वार, ऋषिकेश, शाहजहांपुर आदि स्टेशनों से जम्मू जाने के लिए हर दिन लगभग 800 यात्री सफर करते हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जम्मू मंडल में विभिन्न कारणों से रेल ट्रैफिक सस्पेंड कर दिया है। यात्रियों को मोबाइल पर संदेश भेजकर अलर्ट किया जा रहा है।
यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
- 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस जलंधर सिटी तक चली
- 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस निरस्त
- 12355/56 अर्चना एक्सप्रेस लुधियाना तक चली
- 15651/52 लोहित एक्सप्रेस सहारनपुर तक चली
- 05193/94 छपरा-उधमपुर स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला तक चली
- 03309/10 धनबाद-जम्मू स्पेशल एक्सप्रेस अंबाला तक चली
- 14609/10 वैष्णो देवी-ऋषिकेश एक्सप्रेस निरस्त
- 15655 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस घघ्घर तक चली
गांधीनगर में PM मोदी ने किया सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन, जानें इसकी खासियत
लिएंडर पेस के BJP में शामिल होने की चर्चा, बंगाल चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान
इंदौर की बेटी का कमाल: पैराताइक्वांडो में सपना शर्मा का चौथा गोल्ड, रचा इतिहास