हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई
झारखंड हाई कोर्ट में भूमि घोटाला मामले में आरोपित पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत में इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित की गई है।हेमंत सोरेन की ओर से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है। साथ ही हाई कोर्ट से मामले में जल्द सुनवाई करने का आग्रह भी किया गया। हाई कोर्ट ने आग्रह स्वीकार करते हुए मंगलवार को सुनवाई निर्धारित की थी।ईडी कोर्ट ने 13 मई को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। बड़गाई अंचल के 8.86 एकड़ जमीन की गलत तरीके से खरीद-बिक्री के मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जेल में है।
इस मामले में हेमंत सोरेन ने ईडी कोर्ट में 15 अप्रैल को जमानत याचिका दाखिल की थी। इस पर सुनवाई करने के बाद चार मई को ईडी कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।कोर्ट में ईडी की ओर से कहा गया था कि हेमंत सोरेन ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। जमीन फर्जीवाड़ा में वह शामिल रहे हैं, जबकि हेमंत सोरेन की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं बनता है। किसी प्रकार के लेन-देन का सीधा साक्ष्य नहीं है।इससे पहले हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस दौरान लोकसभा में चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत भी मांगी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ले ली।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI