गर्मी के साथ आसमान छू रहे हरी सब्जियों के भाव
कोयलांचल में आसमान से बरस रही आग के बीच हरी सब्जियों के भाव भी आसमान छू रहे हैं। इस समय ज्यादातर हरी सब्जियां 30 रुपये प्रति किलो से ऊपर ही बिक रही है। यही नहीं परवल 40 रुपये प्रति किलो तो गोभी 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।
बिगड़ गया किचन का सारा बजट
सब्जियों की बढ़ी कीमत के कारण लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। कई परिवारों की थाली से हरी सब्जियां गायब होने लगी है। सब्जी विक्रेता रमेश कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण सब्जियों के दामों में वृद्धि हुई है। आलू से लेकर गोभी तक की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। सलाद के आइटम के साथ मौसमी सब्जियां भी काफी महंगी बिक रही हैं।
सब्जियां खरीदने से लोग कर रहे तौबा
आलू भी वर्तमान में 30 से 35 रुपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है। उन्होंने कहा कि सब्जियों की कीमत में पिछले एक हफ्ते की तुलना में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन अभी भी यह काफी ज्यादा है। इस कारण लोग कम सब्जी खरीद रहे हैं।
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी