पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों की तैयारी
भोपाल । मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का संघर्ष तेज होने जा रहा है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम का पहला संभागीय अधिवेशन 9 फरवरी को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इस अधिवेशन में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे।
मध्य प्रदेश में 2005 के बाद नियुक्त 4.59 लाख से अधिक कर्मचारी वर्तमान में नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) के तहत आते हैं। एनपीएस में मात्र 1000 से 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलने से कर्मचारी नाखुश हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में भी इसकी मांग तेज हो गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद डेहरिया और भोपाल जिला अध्यक्ष सुरसरि पटेल के अनुसार, आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए विकासखंड और तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत करना आवश्यक है। भोपाल के अधिवेशन में विशेष रूप से महिला कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि वे संगठन का संदेश अन्य कर्मचारियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें। इस अधिवेशन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। भोपाल के बाद प्रदेश के अन्य संभागों में भी अधिवेशन आयोजित किए जाएंगे।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ