'पाताल लोक 2' का दमदार टीजर हुआ रिलीज
बहुप्रतीक्षित सीरीज पाताल लोक का दूसरा सीजन 'पाताल लोक 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में जयदीप अहलावत का लुक बेहद खूंखार नजर आ रहा है। इस बार सीरीज के दूसरे भाग में हाथीराम और भी ज्यादा खूंखार अंदाज में दिखाई दिया। टीजर में जयदीप ने रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सुनाई, जो प्रशंसकों को सीरीज देखने के लिए मजबूर कर देगी।
जयदीप अहलावत की आगामी वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' का टीजर आज कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। जयदीप अहलावत ने एक बार फिर हाथीराम चौधरी के रोल में दमदार वापसी की है। टीजर में जयदीप लिफ्ट में एक खूंखार कहानी बताते नजर आ रहे हैं, उससे हिंट मिलता है कि दूसरा सीजन काफी दमदार होगा।
जयदीप अहलावत की वेब सीरीज 'पाताल लोक 2' 17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस बात की आधिकारिक जानकारी प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। प्राइम वीडियो की इस पोस्ट में लिखा, 'पी माने पार्किंग पाताल लोक नया सीजन, जनवरी 17'
'पाताल लोक सीजन 2' के टीजर की शुरुआत हाथीराम बने जयदीप अहलावत से होती है। वह एक लिफ्ट में दिखाई देते हैं और अचानक ही वह रुक जाती है। फिर वह कहते हैं, 'एक कहानी सुनाऊं क्या? एक गांव में एक आदमी रहता था। उसे कीड़ों से बड़ी नफरत थी। इन सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं। फिर एक दिन उस आदमी के घर के कोने से एक कीड़ा निकला और उसने उस आदमी को काट लिया।'
टीजर को लेकर प्रशंसकों की राय
इस कहानी के जरिए जयदीप अहलावत का किरदार एक तरह से चेतावनी देता है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। कहानी में अभी कई मोड़ आने बाकी हैं, जो अपने सस्पेंस से दर्शकों को खूब लुभाएंगे। टीजर देख यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। एकदम खूंखार हाथीराम।' एक और यूजर ने लिखा, 'सालों का इंतजार पूरा हुआ। हाथीराम इज बैक।' एक और यूजर ने लिखा, 'टीजर देखकर मजा आ गया। इस बार सीजन में जयदीप अहलावत के अलावा गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम और इश्वाक सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयरोस्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ओमान में भारतीय झंडा लगा जहाज हमले के बाद डूबा, बढ़ा तनाव