पेशेवर अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से घायल दो लुटेरे गिरफ्तार
फिरोजाबाद, यूपी के फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी।इस दौरान दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस के पकड़े गए बदमाश इस कदर शातिर है जो वाहनों कि नंबर प्लेट बदलकर लूट कर वारदातों को अंजाम देते थे।यह बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मकसद से खड़े थे कि तभी इनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गयी।बदमाश पेशेवर और आदतन अपराधी है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम समीर पुत्र शमीम निवासी जाटवपुरी,सलीम पुत्र शमशेर अली निवासी सांती रोड थाना रामगढ है।उन्होंने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग कर रही है।खैरगढ़ से आते समय एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की कोशिश की।हड़बड़ी में वह लोग गिर गए साथ ही उन्होंने फायरिंग कर दी।पुलिस ने जबाबी फायरिंग की तो इन लोगों के पैर में गोली लगी है।पुलिस ने इन बदमाशों को अरेस्ट कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम पता बताया।पुलिस के मुताबिक यह लोग पेशेवर लुटेरे है जो राहगीरों से उनका समान लूट लेते थे।बदमाश बगैर नंबर की बाइक इस्तेमाल करते थे जिससे पकड़े न जा सकें। यह लोग आदतन अपराधी है जो कई बार जेल भी जा चुके है।गुरुवार की रात में यह लोग किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।मक्खनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर इकरा स्कूल के पास एसओजी,थाना मक्खनपुर पुलिस की इन बदमाशों की मुठभेड़ हो गयी।बदमाशों के कब्जे से लूट के पांच मोबाईल्स, असलाह और बाइक बरामद की है।पुलिस इनके क्राइम रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
विधानसभा में विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, इंदौर दूषित पानी पर चर्चा की मांग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या
पुलिस कस्टडी में मौत का मामला, थाना प्रभारी सहित 2 आरक्षक निलंबित, परिजनों ने किया चक्काजाम
दबिश के दौरान दर्दनाक हादसा, दरोगा की मौत