अमृतसर में जहरीली शराब का कहर, मरने वालों की संख्या 27 पहुंची
पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है. जबकि 8 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक 18 लोगों के खिलाफ हत्या और आबकारी का मामला दर्ज किया है और 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
मजीठा जहरीली शराब मामले में आरोपी पिता-पुत्र को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अदालत में पेश किया. अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दोनों को दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से गिरफ्तार किया था. ये पिता-पुत्र पंजाब को मेथेनॉल की आपूर्ति करते थे.
पुलिस कर रही पूछताछ
लुधियाना में गिरफ्तार किए गए साहिब केमिकल्स के मालिक और उसके बेटे से पूछताछ की जा रही है. अब तक सामने आया है कि मुख्य आरोपी साहिब सिंह ने लुधियाना के सुख एन्क्लेव स्थित साहिल केमिकल्स के मालिक पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार से 50 लीटर मेथेनॉल मंगवाया था. पंकज और अरविंद ने पुलिस को बताया है कि आरोपी ने उनसे साबुन बनाने के नाम पर यह मेथेनॉल मांगा था, लेकिन उसने इसका इस्तेमाल शराब बनाने में किया.
दोनों की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना आबकारी विभाग और ईटीओ-जीएसटी भी सक्रिय हो गए हैं. साहिब केमिकल्स के रिकार्ड जब्त कर लिये गये हैं. वे साहिब केमिकल्स से मेथेनॉल खरीदने वाले सभी लोगों का विवरण एकत्र कर रहे हैं.
मृतकों की बढ़ गई संख्या
स्वास्थ्य विभाग की टीमों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं. जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है. चिंता की बात यह है कि 8 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. पुलिस पूरे मामले में आरोपियों से पूछाताछ कर रही है.
अमृतसर की डीसी साक्षी साहनी ने बुधवार को क्षेत्र में शराब पीने वाले लोगों को मेडिकल जांच कराने की सलाह दी. यदि किसी व्यक्ति में मामूली लक्षण भी दिखाई देते हैं तो उन्हें भी जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ