पीएम मोदी का पटना में ऐतिहासिक रोड
पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में होने वाला ऐतिहासिक रोड शो मोदी शो होगा। यह रोड शो गांधी मैदान के पास जाकर समाप्त होगा। यह डाकबंगला से शुरू होकर एग्जीबिशन रोड चौराहा, उमा सिनेमा हॉल, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड होते हुए उद्योग भवन तक पहुंचेगा। रोड शो में भाजपा नेताओं ने आम जनता से की शाम 4.30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने की अपील ही है।
12 को रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वैशाली, हाजीपुर और सारण लोकसभा क्षेत्र में करेंगे। इस रोड शो को उत्सवी रंग देने को लेकर भाजपा के नेता-कार्यकर्ता जुटे हैं। कार्यक्रम संयोजक सह नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि रोड शो के दौरान लोकगीत, सांस्कृतिक और राष्ट्र गीत बजेंगे। करीब 30 स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा प्रधानमंत्री का अभिवादन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री का पटना में रोड शो होगा। सभी लोग 4.30 बजे तक निश्चित स्थान ले लेंगे। मंत्री ने कहा कि साधु संतों ने भी राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री के अभिवादन की इच्छा व्यक्त की है। वे मंत्रोच्चार से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा की जायेगी तो कई स्थानों पर आरती की जायेगी। इस दौरान गंगा आरती भी दिखेगी। दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के रोड शो में विकास का विश्वास और पटना के समावेश दिखाई देगा। इसको लेकर पटना में उत्साह है। पीएम मोदी 12 मई की शाम पटना पहुंचेंगे रोड शो में हिस्सा लेने के बाद वे पटना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उनकी अगली सभा 13 मई की सुबह 9.30 बजे से वैशाली लोकसभा क्षेत्र के मोतीपुर में प्रस्तावित है। इस हिसाब से प्रधानमंत्री करीब 14 से 15 घंटे पटना में बितायेंगे। 13 मई को हाजीपुर और सारण लोकसभा क्षेत्र में भी उनकी सभाएं हैं। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, प्रदेश मीडिया संयोजक दानिश इकबाल, प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा तथा सुनील सेवक आदि उपस्थित रहे।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी