फिलीपींस के NSA ने अपने देश से चीनी राजनयिकों...
मनीला। फिलीपींस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने शुक्रवार को कहा कि चीनी राजनयिकों को निष्कासित किया जाना चाहिए। एक फिलीपींस सैन्य अधिकारी के कथित टेलीफोन बातचीत के लीक होने के बाद उन्होंने यह बात कही है।
फिलीपींस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एडुआर्डो एनो ने कहा कि चीनी दूतावास द्वारा बार-बार दुष्प्रचार, गलत और दुर्भावनापूर्ण सूचनाओं को फैलाने और प्रसारित करने की हरकतें सामने आ रही हैं। अब अधिकारियों के बीच कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग जारी कर रहा है। ऐसे में बिना प्रतिबंध लगाए या गंभीर कार्रवाई के नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
लीक हुई बातचीत इस सप्ताह के शुरुआत में सामने आई
लीक हुई बातचीत इस सप्ताह के शुरुआत में सामने आई थी। इसमें कथित तौर पर एक चीनी राजनयिक और फिलीपींस एडमिरल को दक्षिण चीन सागर विवाद पर चर्चा करते सुना जा सकता है।
चीनी हरकतें अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कानून का उल्लंघन करती हैं
वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने एनो के बयान पर कहा कि वे गंभीरता से मांग करते हैं कि फिलीपींस यह सुनिश्चित करे कि चीनी राजनयिक अपने कर्तव्यों का सामान्य रूप से पालन कर सकें। इस सप्ताह की शुरुआत में फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने कहा था कि अगर चीनी दूतावास देश में किसी की रिकॉर्डिंग रखता है, तो वह फिलीपींस के कानून का उल्लंघन करने की बात स्वीकार कर रहे हैं और चीनी दूतावास की हरकतें अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कानून का उल्लंघन करती हैं।
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
वर्षा गायकवाड़ का बयान – मुंबईकरों की जान जोखिम में डालने वाला विकास मंजूर नहीं
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव