सहरसा में लोगों को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली
सहरसा। कोसी प्रमंडल के दो जिलों सहरसा एवं ग्रामीण मधेपुरा में 50 हजार घरों में लोगों को बिजली की मुफ्त सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पूरे कोसी प्रमंडल के दोनों जिलों के सभी डाकघर, उपडाकघर एवं शाखा डाकघर के डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक द्वारा योजना का नि:शुल्क पंजीकरण किया जा रहा है।प्रमंडलीय डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 14 हजार लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है। शेष लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। इन लोगों को रजिस्ट्रेशन कर इन्हें मुफ्त बिजली उपलब्ध करायी जाएगी।अपने घरों के छत पर सौर उर्जा पैनल लगवाने पर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त में बिजली प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत एक किलोवाट से लेकर तीन किलोवाट के उपर तक सौर उर्जा के पैनल लगाए जा सकते है। सौर उर्जा पैनल लगाने के लिए 65 फीसदी सब्सिडी मिलेगी। जिले में 09 मार्च तक रजिस्ट्रेशन होगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
यातायात नियमों की मिसाल बनीं बुजुर्ग महिला, किया गया सम्मानित
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री