पटना हाईकोर्ट ने बीपीएससी सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया
पटना । बिहार में बीपीएससी के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर पटना हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग को जल्द से जल्द सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। पटना हाईकोर्ट के इस आदेश से अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले चरण में सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी किया था। इसमें कुल 2773 उम्मीदवार पास थे। हालांकि 2024 सीट खाली रह गई थीं।
इसके बाद आयोग की ओर से कहा गया था कि अब खाली बची सीटों को दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा में जोड़ा जाएगा। इन तमाम सीटों के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग के इस फैसले का विरोध किया था और हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसके बाद कोर्ट का फैसला आया है। याचिकाकर्ता धीरेन्द्र कुमार की अर्जी पर पटना उच्च न्यायालय ने ये आदेश दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता वाईवी गिरी ने इस केस की पैरवी की है।
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े