पटना हादसा: मासूम को गोली लगने से परिवार सदमे में
पटना: पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। परसा बाजार थाना क्षेत्र के शिवनगर पुनपुन बांध के पास पटना-गया रेल लाइन किनारे शनिवार को एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ बड़ा हादसा हो गया। खेल-खेल में चली गोली से बच्चा घायल हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
घर में मिली पिस्तौल से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, शिवनगर निवासी धर्मेंद्र कुमार का साढ़े चार साल का बेटा पृथ्वी कुमार घर के कमरे में खेल रहा था। इसी दौरान उसे वहां रखी एक ओवरलोड पिस्तौल मिल गई। बच्चा खेल-खेल में पिस्तौल से छेड़छाड़ करने लगा और अचानक गोली चल गई। गोली लगने से मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया।
बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और तुरंत आनन-फानन में घायल बच्चे को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मासूम की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिवार दहशत में है। पूरे मोहल्ले में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है।
रोते हुए मां बोली- बेटे को बचा लीजिए
बच्चे की मां ने रोते हुए बताया कि 'हम खाना बना रहे थे, तभी आवाज सुनी। बच्चा खून से लथपथ पड़ा था। मेरे बच्चे को बचा लीजिए।'
मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी
घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार घर में अवैध हथियार कहां से आया और इसे वहां किसने रखा था।
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस