पटना-अयोध्या वंदे भारत से यात्रियों को मिलेगी समय की बचत
बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी है. अब बिहार से उत्तर प्रदेश के अयोध्या आना-जाना आसान होने वाला है. क्योंकि बिहार से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने की योजना बनाई गई है. बिहार के लोगों को बहुत जल्द दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलेगी. इन्हीं में एक अयोध्या के लिए चलेगी. वहीं दूसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पूर्णिया से पटना के दानापुर के बीच चलाई जाएगी.
अयोध्या और दानापुर के लिए दोनों नई वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों का ऑफिशियल टाइम टेबल भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. पटना से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोध्या कैंट स्टेशन तक पहुंची.
565 किलोमीटर की दूरी करेगी तय
पटना से अयोध्या जाने वाली नई वंदे भारत ट्रेन 565 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और करीब 8 घंटे में पटना से अयोध्या पहुंचाएगी. इसके अलावा जो दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस बिहार के लोगों को मिलने वाली है. इसका ऐलान हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में किया था. वह पूर्णिया से मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र से गुजरते हुए दानापुर पहुंचेगी.
विधानसभा चुनाव से पहले हरी झंडी
जानकारी के मुताबिक दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को विधानसभा चुनाव से पहले हरी झंडी दिखाए जाने की उम्मीद है. हालांकि, पटना से अयोध्या और पूर्णिया से दानापुर के लिए चलाई जाने वाली ट्रेनों को लेकर टाइम टेबल पर ऑफिशियल मुहर अभी नहीं लग पाई है. नॉर्थ ईस्ट रेलवे ने गोरखपुर से पाटलिपुत्र के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले शुरू कर दिया गया है. यह ट्रेन बगहा, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी और मुजफ्फरपुर से होकर पाटलिपुत्र तक पहुंचती है. इस ट्रेन में शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे ट्रेन में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा
मगरमच्छ गंगाराम की अनोखी कहानी, जिसकी मौत पर पूरा गांव रो पड़ा
ATM पर मदद के बहाने ठगी, 'ट्रांजेक्शन फेल' कहकर बदला कार्ड और निकाल लिए 39 हजार
ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना अंतिम दौर में, नतीजों का इंतजार तेज
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस