48 घंटे में पाकिस्तान की सैन्य क्षमता खत्म हो जाएगी: अवधेश प्रसाद
अयोध्या, 9 मई । भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान के पास हमला करने की क्षमता नहीं बचेगी।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया हुआ है। इसके तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद पाकिस्तान ने बौखलाहट में गुरुवार रात भारत की उत्तरी और पश्चिमी सीमा क्षेत्रों पर कई मिसाइल और ड्रोन से हमला किया, जिसको भारत ने हवा में ही नाकाम कर दिया और सख्त जवाबी कार्रवाई भी की।
शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने कहा कि हमारी सेना का इतिहास बहादुरी और गौरव से भरा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान देश की सीमा पर जवाबी हमला कर रहा है। लेकिन, हमारी वीर सेना के जवान पाकिस्तान के हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। मैं अपने बहादुर जवानों का स्वागत करता हूं। जिन्होंने अपना गौरवशाली इतिहास दोहराया है। दुनिया के लोग हमारी देश की सेना का लोहा मानते हैं।
सपा सांसद ने 1965 के युद्ध के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि जब भारत पर अटैक हुआ तब में डीएवी कॉलेज में एमए का छात्र था। कॉलेज के हॉस्टल में रहता था। मैंने उस दौरान एक वक्त का खाना सेना के लिए समर्पण कर दिया था। हमारे साथ पढ़ने वाली हमारी बहनों ने अपने जेवरात भी दे दिए थे।
सपा सांसद ने कहा कि इस तरह की कहानी बताती है कि जब भी हमारे देश पर संकट आया, पूरे देश ने एकजुटता दिखाई। हमारे नेता अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद साफ कर दिया था कि केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ जो भी फैसला लेगी हम उनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान की हमारी सेना ऐसी हालत कर देगी वह हमला करने की क्षमता में नहीं रहेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सपा सांसद ने कहा कि निश्चित तौर से पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों का ठिकाना था। भारतीय सेना ने हमेशा के लिए उनके ठिकानों को तबाह कर दिया है। हमारी सेना लगातार आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर रही है।
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
एमपी को आज मिलेगा नया मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल लेंगे पदभार
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज
सरकारी इंजीनियर निकला अरबों की संपत्ति का मालिक, ACB ने दबोचा
मुख्य सचिव पद पर IAS अशोक बर्णवाल की नियुक्ति, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
पति की हत्या के लिए बनाया खौफनाक प्लान, करैत से डसवाया; तस्कर भी पुलिस के शिकंजे में