अपराधियों का विरोध करना पिता को पडा महगा
रांची। कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में सफल नहीं हो पा रही है। पुलिस के वरीय अधिकारी कोतवाली पुलिस को सर्तक रहने का लगातार आदेश दे रहे हैं, लेकिन कोतवाली पुलिस सुस्त पड़ी हुई है।सेवा सदन अस्पताल के कर्मचारी जीतन राम पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जीतन राम को सेवा सदन में भर्ती कराया गया है। जीतन ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के साथ स्कूल जाने के दौरान तीन युवक शेरा, रवि और सौरभ छेड़खानी करते थे।जीतन राम ने तीनों आरोपितों को ऐसा करने से मना किया था। इसी बात से गुस्से में आकर तीनों आरोपितों ने पिता जीतन राम पर हमला कर दिया। जीतन के बयान पर कोतवाली थाना में तीनों आरोपितों के खिलाफ केस हुआ है।कोतवाली थाना की पुलिस को जीतन राम ने बयान दिया है कि वह सेवा सदन अस्पताल से घर जा रहे थे। घर जाने के दौरान जीतन राम को किशोरगंज चौक के पास आरोपितों ने रोक लिया।तीनों आरोपितों ने जीतन के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जीतन के हाथ की नस काट दी। जीतन ने मौके से भागकर घटना की सूचना अपने घरवालों को दी।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी