जान्हवी कपूर के 28वें जन्मदिन पर, जानिए कब-कब उन्होंने फैंस को किया हैरान
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने अभिनय और ग्लैमरस लुक के लिए फैंस के बीच में काफी मशहूर हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी ने अपनी मासूमियत और टैलेंट से लाखों दिलों में जगह बनाई है। आइए उनके जन्मदिन के खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी उन खास बातों को जानते हैं, जिससे उनके फैंस भी हैरान रह गए।
अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘मिली’ के प्रमोशन के दौरान अपने फैंस को तब चौंका दिया जब उन्होंने खुद अपने हाथों से पॉपकॉर्न सर्व किया। जान्हवी कपूर ने दिल्ली के पीवीआर साकेत में फैंस को अपने हाथों से पॉपकॉर्न दिए थे, जिससे फैंस हैरान रह गए।
अपने फैशन सेंस के लिए चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक बार तो एयरपोर्ट पर अपना तकिया लेकर ही पहुंच गई थीं। उन्हें तकिए के साथ देखने के बाद अभिनेत्री के फैंस हैरान रह गए थे। उस दौरान सोशल मीडिया पर उनका वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसके लिए ट्रोलर्स ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया था।
जान्हवी कपूर ने खुद एक बार खुलासा किया था कि उनसे ज्यादा उनकी पानी की बॉटल लाइमलाइट लूटती है। जान्हवी अपनी गुलाबी पानी की बोतल को 'चुस्की कपूर' कहकर बुलाती हैं, और इस बोतल के नाम से इंस्टाग्राम पर तीन अकाउंट भी हैं।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने तब अपने फैंस को चौंका दिया जब वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने मां की साड़ी पहनकर तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंचीं।
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
संसद में जारी संग्राम, हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल