ओला इलेक्ट्रिक 1 अगस्त से शुरू कर सकती है आईपीओ एंकर बुक
नई दिल्ली । ओला इलेक्ट्रिक 1 अगस्त को अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए एंकर बुक शुरू करने की योजना बना रही है। उद्योग के सूत्रों ने बताया कि यह निर्गम 2 से 6 अगस्त के बीच लोगों के लिए खुलने की संभावना है। इसे 9 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कराया जा सकता है। ओला इलेक्ट्रिक ने ताजा निर्गम और ओएफएस के जरिये करीब 74 करोड़ डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों के मुताबिक सॉफ्टबैंक समर्थित ईवी निर्माता को आईपीओ से करीब 4.5 अरब डॉलर का मूल्यांकन की संभावना है जो इसके पिछले फंडिंग राउंड के लगभग 5.5 अरब डॉलर के मूल्यांकन से लगभग 18 प्रतिशत कम है। कंपनी एथर एनर्जी, बजाज और टीवीएस मोटर कंपनी के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। ओला इलेक्ट्रिक ने 22 दिसंबर, 2023 को सेबी के पास अपना डीआरएचपी जमा कराया था। 20 जून को ओला इलेक्ट्रिक को आईपीओ के लिए बाजार नियामक से मंजूरी मिल गई। इस मंजूरी के साथ ही ओला इलेक्ट्रिक के लिए सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी बनने की राह आसान हो गई है।
पीपरवार में खूनी अफवाह! बच्चा चोरी के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, हालत नाजुक; रांची RIMS रेफर
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
आधार में सिर्फ एक बार ही बदल पाएगी जन्मतिथि, नियमों में सख्ती के बाद रांची में मची अफरा-तफरी; जानें नया प्रोसेस
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार! पश्चिमी सिंहभूम ने बदली अपनी तकदीर, जानें मोस्ट अफेक्टेड सूची से बाहर होने के क्या हैं मायने
Jharkhand Weather: संभल जाइए! 17 फरवरी से झारखंड में मौसम लेगा यू-टर्न, होली से पहले ही पसीने छुड़ाएगी गर्मी
राज्यपाल के अभिभाषण से विधानसभा सत्र की शुरुआत, 18 को पेश होगा बजट
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक