कटनी-सिंगरौली रेल मार्ग पर OHE लाइन टूटी
जबलपुर| पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अतर्गंत कटनी-सिंगरौली रेलखंड के गजरा बहरा व सरईग्राम रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार 13 अप्रैल की देर रात अचानक ओएचई लाइन टूट गई, जिससे इस रेलखंड पर रेल संचालन ठप पड़ गया. कई गाडिय़ां जहां-तहां थमी रहीं|
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की रात को 9 बजे के लगभग एक मालगाड़ी डाउन लाइन से निकल रही थी, जिसके चालक दल व ट्रेन मैनेजर ने देखा कि किलोमीटर 1290-21 पर ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) टूट कर गिरी पड़ी है, जिसकी सूचना तत्काल ही समीपी स्टेशनों को दी गई। जिसके बाद अप रेल लाइन पर यातायात रोक दिया गया. बताया जाता है कि इस घटना के दौरान 3 मालगाडिय़ां प्रभावित हुइ हैं|
सुधार कार्य कई घंटों तक चला
घटना के बाद इस रेल खंड पर ओएचई लाइन के सुधार कार्य कई घंटों तक चला और आज 14 अप्रैल मंगलवार की तड़के सुधार कार्य किया जा सका. जिसके बाद कई घंटों बाद अप रेल लाइन पर यातायात बहाल किया जा सका। अचानक ओएचई लाइन कैसे क्षतिग्रस्त हुई है, इसकी जांच संबंधित विभाग की टीम कर रही है|
चांदी आयात पर रोक, केंद्र सरकार की नई आर्थिक रणनीति
पश्चिम बंगाल में बवाल: लाउडस्पीकर विवाद के बाद पुलिस चौकी निशाने पर
जबलपुर में शराब दुकान के बाहर बवाल, महिलाओं ने दिखाया आक्रोश
NEET विवाद पर एक्शन, NTA में नए अधिकारियों की नियुक्ति
CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, 9वीं और 10वीं में तीन भाषाएं जरूरी
शहीद पुलिस जवानों के बच्चों को कॉलेज एडमिशन में आरक्षण देगी MP सरकार
धार में मजदूरों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो मासूमों की जान गई
मोहन सरकार की आज बड़ी समीक्षा बैठक, ढाई साल के कामकाज का होगा लेखा-जोखा