अब होगी आईपीएस सर्विस मीट
भोपाल। दिसम्बर में आईएएस, जनवरी में आईएफएस सर्विस मीट के बाद अब फरवरी में आईपीएस अफसरों की सर्विस मीट होगी। 7 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दो दिन तक चलने वाली इस सर्विस मीट का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन स्टडी सेशन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के जरिए क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस अफसरों का ट्रेनिंग प्रोग्राम तय किया गया है।
इस सर्विस मीट में डीजीपी कैलाश मकवाना समेत सभी आईपीएस अफसर परिवार सहित शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगा। जबकि बाकी कार्यक्रम पुलिस आफिसर्स मेस में किए जाएंगे। पहले दिन ही एमपी पुलिस के मॉडल इन्वेस्टिगेशन और मॉडल पुलिस वर्किंग को भी पुलिस अफसरों के सामने प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया जाएगा। आठ फरवरी को पुलिस आफिसर्स मेस में कल्चरल एक्टिविटीज का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही स्पोट्र्स एक्टिविटीज के जरिए भी पुलिस अफसर अपना हुनर सबके सामने रखेंगे। मीट में हिस्सा लेने के लिए प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अफसरों को भी बुलाया गया है।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त