अब Aamir Khan भी बनेंगे 'डॉन' शाह रुख खान के बाद
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों लाइमलाइट में हैं। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में शिरकत करने के साथ ही आमिर ने कई बातों का खुलासा किया था। वह अपने मजाकिया अंदाज के अलावा अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं।
आमिर खान के भांजे इमरान खान (Imran Khan) ने 9 साल पहले 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म आमिर खान के डायरेक्शन में ही बनी थी। हालांकि, कुछ वर्षों के बाद इमरान ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। मगर सामने आई जानकारी के अनुसार, इमरान अब बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें री लॉन्च करने की जिम्मेदारी आमिर खान ने ही संभाली है।
इमरान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे आमिर!
आमिर खान 'हैप्पी पटेल' नाम की फिल्म बना रहे हैं। इस मूवी के लीड एक्टर इमरान खान होंगे। ये फिल्म इमरान के कमबैक के साथ ही उनके रुके हुए करियर की गाड़ी को आगे बढ़ाने का भी काम कर सकती है। आमिर न सिर्फ ये मूवी बनाएंगे, बल्कि एक्टिंग भी करेंगे।
भांजे की फिल्म में आमिर निभाएंगे ये रोल
'हैप्पी पटेल' कॉमेडी फिल्म होगी। इस मूवी में आमिर खान कैमियो करते देखे जा सकते हैं। उनका रोल डॉन का होगा। 'डॉन' बॉलीवुड में पॉपुलर कैरेक्टर है। अमिताभ बच्चन के बाद शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस रोल को प्ले कर वाहवाही लूटी थी। अब इस लिस्ट में आमिर खान का भी नाम जुड़ने वाला है।
आमिर खान वर्कफ्रंट
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर की अपकमिंग फिल्म में 'सितारे जमीन पर' में नजर आएंगे। इस मूवी में उनकी को-स्टार जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'souza) होंगी। फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल