Maharashtra में गेटवे ऑफ इंडिया पर नई जेट्टी योजना
महाराष्ट्र। सरकार मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक जेट्टी विकसित करने की योजना बना रही है। राज्य के बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित ऐतिहासिक तटीय क्षेत्र में जेट्टी नंबर-5 से जुड़े अनुमति, शुल्क ढांचे और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार से भी चर्चा की गई है। यह जानकारी उन्होंने सदस्य अशोक पाटिल द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। इस दौरान विधायक वरुण सरदेसाई और प्रकाश सुर्वे ने भी चर्चा में हिस्सा लिया। राणे ने कहा कि सरकार मुंबई को अंतरराष्ट्रीय स्तर का पर्यटन और समुद्री केंद्र बनाने के लिए जेट्टी प्रबंधन को मजबूत करने, आधुनिक नौकाओं को बढ़ावा देने, मरीना और यात्री सुविधाएं विकसित करने पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गेटवे क्षेत्र में यात्रियों की भारी आवाजाही के कारण अक्सर भीड़भाड़ की स्थिति बनती है। इसे कम करने और सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए नई जेट्टी अवसंरचना की योजना तैयार की जा रही है। इस क्षेत्र में कुल पांच जेट्टी हैं, जिनमें से जेट्टी नंबर 1 से 4 आम यात्रियों के लिए उपयोग में हैं और इनका संचालन मुंबई पोर्ट ट्रस्ट करता है। वहीं जेट्टी नंबर 5 को मुख्य रूप से निजी और बड़े यॉट्स के लिए विकसित करने का प्रस्ताव है, जिससे अन्य जेट्टी पर दबाव कम होगा।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
'धुरंधर 3' का जिक्र कर गुरफतेह ने छात्र आंदोलन पर कही बड़ी बात, कई सितारों ने भी दिया साथ
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
एमआई लंदन के मुकाबले में रोहित शर्मा की मौजूदगी बनी आकर्षण का केंद्र, फैंस से की मुलाकात