झारखंड में आज घोषित होंगी बिजली की नई दरें
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग बुधवार को प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई दरों की घोषणा करेगा। राज्य बिजली वितरण निगम ने इसके लिए टैरिफ प्रस्ताव नियामक आयोग को पूर्व में ही दिया था। चुनावी वर्ष में उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने की संभावना कम है।उल्लेखनीय है कि झारखंड बिजली वितरण निगम ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के दर में घरेलू उपभोक्ताओं की प्रति दर में यूनिट 2.30 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। फिक्स्ड चार्ज में भी भारी बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है।फिलहाल शहरी घरेलू उपभोक्ताओं की दर 6.30 रुपये प्रति यूनिट है। इसे बढ़ाकर 8.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए है। 400 यूनिट तक प्रति माह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं की दर 7.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।
झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में सुनिश्चित किया है कि उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त में मिले। यह बजट चंपई सरकार का पहला और महागठबंधन सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट है क्योंकि इसी वर्ष के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।ऐसे में 125 यूनिट बिजली फ्री में देने का निर्णय लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को साधने की दिशा में प्रभावकारी हो सकता है। हेमंत ने उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री में देने के लिए जो कदम उठाए थे, चम्पाई उससे एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। पहले हेमंत सोरेन के पास बिजली विभाग था और अब चम्पाई सोरेन के पास ही बिजली विभाग है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
तेलंगाना निकाय चुनाव में कांग्रेस को भारी बढ़त, दूसरे स्थान पर बीआरएस.....बीजेपी को झटका
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल