2017 के सियासी घटनाक्रम पर फिर छलका नवाज का दर्द....
पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के नतीजों के बाद नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन और बिलावल भुट्टो जरदारी की पीपीपी पार्टी के साथ गठबंधन के बाद सत्ता में काबिज हुई। नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर मंगलवार को सेना को आड़े हाथ लिया। उन्होंने 2017 में प्रधानमंत्री पद से हटाने के लिए सेना को दोषी ठहराया है।
अगर मुझे 2017 में नहीं हटाते तो शायद
नवाज शरीफ ने मंगलवार को कहा कि अगर मेरी सरकार को 2017 में अगर मेरी सरकार को नहीं हटाया गया होता तो शायद पाकिस्तान के इतने बुरे हालात नहीं होते। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (आर) कमर जावेद बाजवा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें हटाकर सत्ता पर कब्जा किया, उन्होंने पाकिस्तान के साथ गलत किया। उन्होंने कहा कि न केवल मेरी पार्टी बल्कि पाकिस्तान को भी उनकी (तत्कालीन सैन्य प्रतिष्ठान) कार्रवाई से नुकसान उठाना पड़ा। अब, हमें देश को प्रगति की राह पर वापस लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
2017 में अपदस्थ करने का जिम्मेदान सेना- नवाज शरीफ
सत्ता में आने से पहले, नवाज ने उन पूर्व जनरलों और न्यायाधीशों को न्याय के कटघरे में लाने की कसम खाई थी, जिन्होंने उनकी सरकार को अवैध रूप से गिराया था। उनके करीबी सहयोगी और मौजूदा रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में कहा था कि संसद को जनरल बाजवा और पूर्व आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (आर) फैज हामिद और इमरान खान को बुलाना चाहिए और 2017 में नवाज सरकार को गिराने और आर्थिक आपदा में उनकी भूमिका पर उनसे पूछताछ करनी चाहिए। उनके निष्कासन के बाद इसका अनुसरण किया गया।
गौरतलब है कि नवाज शरीफ पिछले अक्तूबर में ब्रिटेन में चार साल का आत्म-निर्वासन समाप्त करने के बाद पाकिस्तान लौट आए। मौजूदा सैन्य प्रतिष्ठान को उनकी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के साथ माना जाता था और इसलिए, नवाज को उस समय प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा माना जाता था। हालांकि, फरवरी के आम चुनावों के नतीजों ने चौथी बार प्रधानमंत्री पद की टोपी पहनने का उनका सपना चकनाचूर कर दिया था।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल
वंदे मातरम दिशा-निर्देश पर उज्जैन के इमाम का बयान: ‘हिंदू और गैर-हिंदुओं के स्कूल अलग हों’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम