लड़की बुर्के में कोर्ट आई, शक न हुआ, लेकिन नाम पढ़ते ही खुली हकीकत
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़ा कोर्ट में शादी करने के लिए पहुंचा. लड़की बुर्के में कोर्ट आई थी. इस पर तो किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन जब नोटरी वकील ने नाम पढ़ा और उन लोगों का आधार कार्ड का मिलान किया तो उसे इस बात का शक हुआ कि लड़का मुस्लिम और लड़की हिंदू है. इसके बाद इसकी जानकारी अन्य वकीलों को भी दी गई.
वकीलों ने लड़के और लड़की दोनों से पूछताछ की. इस बात का पता चलते ही कि लड़का मुस्लिम है मुजफ्फरपुर सीविल कोर्ट के परिसर में बवाल मच गया. लव जिहाद के शक में वकील भड़क उठे. उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और हंगामाा शुरू कर दिया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
पुलिस मौके पर पहुंची
वकीलों ने इस बात की जानकारी हिंदू संगठन के लोगों को भी दे दी. फिर हिंदूवादी संगठनों के लोग कोर्ट परिसर में पहुंच गए. इसके बाद कोर्ट में अफरा-तफरी और हंगामा मच गया.कोर्ट परिसर में हंगामे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी करह पहले तो लड़के और लड़की को भीड़ से निकाला. फिर अपने साथ थाने ले गई. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
लड़का-लड़की दोनों सीतामढ़ी के निवासी
बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों सीतामढ़ी के रहने वाले हैं. पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को मुजफ्फरपुर थाने बुलाया है. मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सुबोध कुमार ने बताया कि एक मुस्लिम युवक सीतामढ़ी की एक हिंदू लड़की से शादी करने के लिए उसे बुर्का पहनाकर कोर्ट में पहुंचा था. दोनों नोटरी के पास पहुंचे तो उन दोनों का नाम पढ़ा गया. फिर आधार कार्ड से मिलान किया गया. तब मामले का खुलासा हुआ.
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में वो निष्पक्षता से और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. पुलिस लड़की के परिवार से भी पूछताछ करेगी, ताकि सच्चाई सामने आ सके.
ईरान-अमेरिका में बड़ी बातचीत: इन शर्तों पर 45 दिन का सीजफायर संभव
राम अवतार जग्गी हत्याकांड: हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद
गैस संकट में डीलरों का खेल: उपभोक्ताओं से ठगी कर कमाए 28 लाख रुपए, हुआ बड़ा खुलासा
बर्फ में लिपटा केदारनाथ धाम, यात्रा पर संकट गहराया; मौसम विभाग का आज भी अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में खुशखबरी: बाघनी ‘मीरा’ ने 2 रॉयल बंगाल और 1 सफेद शावक को जन्म दिया
‘पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता’, लक्ष्य-अनन्या की ‘चांद मेरा दिल’ की पहली झलक रिलीज
कूचबिहार में पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘TMC का डर या BJP का भरोसा’, बंगाल में दो ही विकल्प
83 की उम्र में भी एक्टिव Amitabh Bachchan, आने वाली फिल्मों से करेंगे धमाल
ट्रंप की बड़ी चेतावनी: मंगलवार रात 8 बजे तक ईरान पर हमले का ऐलान, होर्मुज पर बढ़ा तनाव