मुंबईकरों को अभी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, ऑरेंज अलर्ट जारी
मुंबई। मुंबई में हो रही रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश के बीच सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और यातायात धीमा पड़ गया है. देश की वित्तीय राजधानी मुंबई के कई हिस्सों में सुबह सात से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई. भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित करना पड़ा. इस बीच
भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश) जारी किया है. उधर पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी ‘सबवे’ में भी पानी भर गया. मौसम विभाग ने मुंबई के लिए अगले 24 घंटों के दौरान ‘‘शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश’’ और ‘‘कुछ स्थानों पर भारी बारिश’’ की संभावना जताई है. बेस्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि सार्वजनिक बस सेवा निकाय ने सुबह 7.50 बजे से सायन में जलभराव के कारण तीन बस मार्गों को परिवर्तित कर दिया है. मुंबई में ‘लोकल ट्रेन’ संचालित करने वाले पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनकी उपनगरीय सेवाएं संचालित हो रही हैं. हालांकि यात्रियों ने कुछ विलंब की शिकायत की, लेकिन पटरियों पर कोई जलभराव नहीं था.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ