सुस्त हुई मानसून की चाल, बुवाई योग्य बारिश के लिए किसानों को करना होगा इंतजार
अहमदाबाद | गुजरात में बुवाई योग्य बारिश के लिए किसानों को इंतजार करना होगा| राज्य में मानसून की धमाकेदार नहीं बल्कि सुस्त एन्ट्री हुई है| दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में मानसून ने विधिवत दस्तक जरूर देदी है, लेकिन उसकी चाल सुस्त होने से लोगों को भीषण गर्मी तपना होगा| राज्य के किसानों को भी बुवाई योग्य बारिश के लिए करीब एक सप्ताह की प्रतीक्षा करनी होगी| हांलाकि इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में छुटपुट बारिश होने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान है| मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के बीच छुटपुट बारिश होगी| आज राज्य के अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल, दाहोद, महीसागर, वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरुच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली और भावनगर में बारिश हो सकती है| 14 जून को वडोदरा, छोटाउदेपुर, नर्मदा, भरुच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, 15 जून को छोटाउदेपुर, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमण, दादरा नगर हवेली, अमरेली, भावनगर, 16 जून को नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, गिर सोमनाथ, 17 जून को नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली, गिर सोमनाथ और 18 जून को डांग, नवसारी, वलसाड, दमण, दादरा नगर हवेली और गिर सोमनाथ बारिश की संभावना है|
स्मार्ट मीटर बने मुसीबत! बिजली बिल 4 गुना बढ़े, उपभोक्ता फोरम ने कंपनी को दिए हर्जाने के आदेश
IND vs PAK: उस्मान तारिक को लेकर भारत की क्या है तैयारी? ईशान किशन ने खोला राज
एक घंटे तक छावनी बना वीरभानपुर, पुलिस सख्ती से सहमे लोग
निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम, किताब-कॉपी और ड्रेस खरीदनें पर बड़ा फैसला, पैरेंट्स को राहत
12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई, 150 करोड़ से बनेगा बसंतकुंज डिपो
पोषण आहार के निजीकरण पर सियासी घमासान, महिलाओं के रोजगार का मुद्दा गरमाया