मोनालिसा लापता: पति फरमान ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी खबरों के बाद अब इस कहानी में नया मोड आया है. पति फरमान खान ने दावा किया है कि मोनालिसा कहीं भाग गई है और वह उसे खोज रहे हैं. फरमान ने वीडियो जारी करके लोगों से अपील की है कि लोग मोनालिसा को खोजने में उनकी मदद करें. वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.
पति फरमान ने क्या कहा?
दरअसल, मोनालिसा भोसले के पति फरमान खान के दो वीडियो सामने आए हैं. इसमें एक वीडियो में वे कह रहे हैं कि मैं अजमेर आया हुआ हूं. मोनालिसा भाग गई है, उसे ढूंढने के लिए आया हूं. वहीं, दूसरे वीडियो में फरमान को ये कहते हुआ सुना जा सकता है कि मोनालिसा का अजमेर में पता नहीं चल पाया है. मैं जोधपुर जा रहा हूं. वहां खोजने की कोशिश करेंगे. जोधपुर में पूरा दिन रहेंगे. आप लोगों को पता चले कि मोनालिसा कहां है? किसी ने कहीं पर देखा हो तो मुझे बताएं, मैसेज करें.
मोनालिसा की उम्र पर उठे सवाल
मोनालिसा ने फरमान खान से केरलम की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मार्च के महीने में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली थी. इसे लेकर खूब बवाल हुआ था. ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद तक बता दिया था. वहीं, मोनालिसा ने डारेक्टर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था.
अब मोनालिसा की उम्र को लेकर सवाल उठने लगे हैं. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच के बाद खुलासा हुआ था कि मोनालिसा नाबालिग हैं. इसके साथ ही पति फरमान खान के खिलाफ POSCO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच में पाया गया कि महेश्वर के सरकारी अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक वायरल गर्ल का जन्म 30 दिसंबर 2009 की शाम 5.50 बजे हुआ था. वहीं दोनों की शादी के वक्त पेश रिकॉर्ड में बर्थ डेट 1 जनवरी 2008 बताई गई.
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना