मोहित शर्मा ने खास अंदाज में किया एमएस धोनी का सम्मान
क्रिकेट के मैदान पर कई ऐसी घटनाएं घटती है जो कि फैंस का दिल जीत ले जाती हैं और वह एक किस्सा सा बन जाती हैं। आईपीएल 2024 के 7वें मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब गुजरात टाइटंस ने मैच खत्म होने के बाद मोहित शर्मा ने खास अंदाज में एमएस धोनी का सम्मान किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह घटना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेले गए मुकाबले के बाद घटी। सीएसके ने गुजरात को 63 रन से मात दी, जिसके बाद सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हैंडसेक करने के लिए मैदान पर आए। इसी बीच जैसे ही मोहित शर्मा ने एमएस धोनी को देखा उन्होंने तुरंत अपनी कैप उतार ली। कैप उतारने के बाद मोहित ने धोनी से हाथ मिलाया और फिर उनसे गले मिले।
सीएसके के लिए खेल चुके हैं मोहित
गौरतलब हो कि मोहित शर्मा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। मोहित ने महेंद्र सिंह धोनी की लीडरशिप में काफी क्रिकेट खेला है और सीएसके को अपनी दमदार गेंदबाजी से कई मैच भी जिताए हैं। मोहित शर्मा एमएस धोनी का सम्मान करते हैं और यही वजह रही कि जब मोहित ने धोनी से हाथ मिलाया तो वह उनका सम्मान करते हुए नजर आए।
शिवम दुबे ने की आतिशी बल्लेबाजी
बता दें कि मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। चेन्नई की तरफ से शिवम दुब ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 51 रन की पारी खेली थी। रचिन रवींद्र और कप्तान गायकवाड़ ने 46-46 रन का योगदान दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस 8 विकेट पर 143 रन ही बना सकी। साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए थे।
Bhopal में MBBS छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में हंगामा
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
यातायात नियमों की मिसाल बनीं बुजुर्ग महिला, किया गया सम्मानित
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री