हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर विधायकों की बैठक आज
झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन की सुगुबुगाहट तेज हो गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकारी आवास पर बुधवार को होने वाली सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
हेमंत सोरेन के जमानत पर जेल से छूटने के बाद उनके नेतृत्व में हो रही यह पहली औपचारिक बैठक है। इस कारण भी इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में हेमंत सोरेन को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय लिया जा सकता है।
मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद
बैठक में झामुमो, कांग्रेस, राजद समेत आइएनडीआइए में शामिल सभी दलों के विधायकों को अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने को कहा गया है। इससे बात को और बल मिल रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद कर दिया।
मंगलवार को उनका दुमका जाने का कार्यक्रम था, लेकिन वह नहीं गए। बारिश को भी कार्यक्रम रद होने की वजह बताया जा रहा है। वह अपने आवास पर ही रहे। उनसे मुलाकात करने के लिए आने वाले लोगों को सुरक्षा गार्डों ने यह कहकर लौटा दिया कि सीएम की तबीयत ठीक नहीं है।
चम्पाई ने मीडियाकर्मियों से भी दूरी बनाई
इस कारण वह किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। चम्पाई ने मीडियाकर्मियों से भी दूरी बनाए रखी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुलाकात की। इसकी जानकारी बाहर नहीं आ पाई।
विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे
यह भी कहा जा रहा है कि बैठक में सत्ताधारी गठबंधन के विधायक राज्य में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिर से राज्य का नेतृत्व सौंपने पर अपना मंतव्य दे सकते हैं।
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप