लापता लेडीज की छाया कदम गंभीर विवाद में फंसी
मुंबई । बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज से लोकप्रियता हासिल करने वाली छाया कदम गंभीर विवाद में फंस गई हैं। मराठी सिनेमा की चर्चित अदाकारा पर संरक्षित वन्यजीवों का मांस खाने का दावा करने का आरोप है, जिसके चलते अब वन विभाग ने उनके खिलाफ औपचारिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामला तब सामने आया जब प्लांट एंड एनिमल वेलफेयर सोसाइटी ( पीएडब्ल्यूएस) नामक एक गैर-सरकारी संगठन ने ठाणे के मुख्य वन संरक्षक और प्रभागीय वन अधिकारी को एक शिकायत भेजी।
शिकायत में छाया कदम के एक पुराने रेडियो इंटरव्यू का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि उन्होंने माउस डियर (एक प्रकार का हिरण), खरगोश, जंगली सूअर, मॉनिटर लिजार्ड और साही जैसे संरक्षित वन्यजीवों का मांस चखा है। संस्था का कहना है कि इस तरह के बयान न केवल वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देते हैं। ठाणे वन विभाग के अधिकारी राकेश भोईर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छाया कदम से संपर्क किया गया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह फिलहाल शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैं और चार दिनों में लौटने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह कानूनी सलाह लेने के बाद जांच में पूरा सहयोग करेंगी। वन विभाग ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया है।
यह टीम इस बात की पड़ताल करेगी कि कथित शिकार कहां और कैसे हुआ तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। यदि छाया कदम पर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के उल्लंघन का मामला भी बन सकता है। पीएडब्ल्यूएस संस्था ने जोर देकर कहा कि किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति द्वारा इस तरह के बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
मध्य प्रदेश में 119 राजस्व निरीक्षक बने प्रभारी नायब तहसीलदार
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार