झारखंड विस चुनाव को लेकर दिल्ली में बुलाई गई बैठक
रांची।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई गई है। कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेताओं का जुटान फिर नई दिल्ली में दो जुलाई को होगा।इस बैठक के साथ ही चुनावी तैयारियों का आगाज होगा और पार्टी के अंदर उम्मीदवारों की पहचान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अभी तक उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, जितनी सीटों पर पिछले चुनाव में पार्टी खड़ी थी। इसके अलावा दो और सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी बन रही है।ये सीट पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां से विधायक प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और दूसरी सीट है हजारीबाग जिले के मांडू की है, जहां से भाजपा के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
तमाम सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस की ओर से मंथन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि पार्टी अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है।बरवाडीह (लातेहार) में छिपादोहर के कांग्रेस युवा कौशल यादव को संगठन के वरीय नेताओं के द्वारा संगठन में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने पर पार्टी में जगह देते हुए छिपादोहर के युवा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वहीं, छिपादोहर कांग्रेस के युवा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, छिपादोहर विधायक प्रतिनिधि तेतर यादव समेत कई अन्य लोगों ने बधाई दी।
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता