मायावती को चुनाव से पहले लगा बड़ा झटका, रितेश ने छोड़ी बीएसपी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी से सांसद रितेश पांडे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे कर एक तरह से मायावती को लोकसभा चुनाव से पहले ही बड़ा झटका दे दिया है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा तो यह भी आम हो चली है कि रितेश ने तो भाजपा का दामन थाम लिया है वहीं बसपा के 10 में से 9 सांसद अन्य पार्टियों के संपर्क में हैं। इन 9 बसपा सांसदों में से 5 भाजपा, 2 कांग्रेस और 2 सपा के संपर्क में बने हुए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के पूर्व बहुजन समाज पार्टी को लगा झटका बतलाता है कि आगे भी इस तरह के और सदमें मायावती को बर्दाश्त करने होंगे। दरअसल बसपा सांसद रितेश पांडे जहां पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देकर मायावती को झटका दे चुके हैं वहीं बसपा के 10 में से 9 सांसद भी अपना अलग रास्ता अख्तियार करने का मन बना चुके हैं। अंबेडकरनगर से बसपा सांसद रितेश पांडे ने बसपा से इस्तीफा दिया तो कयास लगाए जाने लगे थे कि वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं खबर उनके भाजपा में शामिल हो जाने की भी है। रितेश का आरोप है कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहीं इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश समेत देश में यह चर्चा होने लगी है कि बहुजन समाज पार्टी के सांसद ही नहीं बल्कि पार्टी के कद्दावर नेता भी अब एक अलग राह की तलाश में हैं। ईएमएस न्यूज एजेंसी के सूत्रों की मानें तो पार्टी के 9 सांसदों जो बाहर जाने की वाट जोह रहे हैं उनमें से 5 सांसद तो भाजपा के संपर्क में आ गए हैं, जबकि 2 सांसद कांग्रेस के संपर्क में हैं और 2 समाजवादी पार्टी के संपर्क बताए गए हैं। यदि यह सच है तो फिर बसपा को लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एक और बड़ा झटका लग सकता है। यही नहीं बसपा सांसद अफजल अंसारी को समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित कर पहले ही मायावती की मुसीबतें बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि
बिजनौर से बसपा सांसद मलूक नागर, लालगंज सांसद संगीता आजाद पिछलें कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। यही नहीं बल्कि लोग तो यह भी कह रहे हैं कि श्रावस्ती से बसपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा तो भाजपा नेताओं से मुलाकात तक चुके हैं। सूत्रों की मानें तो बसपा के अमरोहा सांसद दानिश अली पिछले कुछ समय से कांग्रेस के संपर्क में हैं। इस प्रकार की खबरें यदि सच साबित होती हैं तो लोकसभा चुनाव से पहले वाकई मायावती को बड़ा झटका लगने वाला है, जिसकी भरपाई करना भी मुश्किल से मुश्किलतर होगा।
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत