झारखंड के इस स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेनें....
बोकारो। झारखंड के बोकारो में श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र सत्संग उत्सव मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे ने गिधनी रेलवे स्टेशन पर 11 अप्रैल से लकेर 17 अप्रैल तक उत्सव में शामिल होने वाले लोगों के लिए ट्रेनों का अस्थायी ठहराव का आदेश दिया है।
जारी आदेश के तहत 12813 हावड़ा-टाटानगर स्टील एक्सप्रेस, 12814 टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस,12871 हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस,12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस, ·22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, 22891 हावड़ा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव रहेगा।
वहीं 18033 हावड़ा-घाटशिला मेमू एक्सप्रेस तथा 18034 घाटशिला-हावड़ा मेमू एक्सप्रेस का भी शनिवार को परिचालन होगा।
मरम्मत कार्य को लेकर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा
दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल के अंतर्गत मरम्मत का कार्य को लेकर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जारी आदेश के अनुसार आद्रा-खड़गपुर-आद्रा मेमू 24 से 29 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
शालीमार-भोजूडीह-शालीमार अरण्यक एक्सप्रेस 25 से 27 अप्रैल, खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 25 से 29 अप्रैल , आद्रा-गारबेटा-आद्रा मेमू स्पेशल 27 से 29 अप्रैल, आसनसोल-हल्दिया-आसनसोल एक्सप्रेस 27 से 29 अप्रैल , आसनसोल-दीघा-आसनसोल एक्सप्रेस 28 अप्रैल, रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस एवं 28 29 अप्रैल को भाया कोटशिला-पुरुलिया-चांडिल-टाटानगर-खड़गपुर के रास्ते चलेगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल