हजारों टन बर्फ में दबे कई घर
जम्मू। कश्मीर के सोनमर्ग के सरबल इलाके में एवलांच के बाद बर्फीले तूफान जैसे हालात बन गए। एवलांच का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग खुद को बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस एवलांच में बड़ी तादाद में संपत्तियों का नुकसान हुआ है। फिलहाल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। सोनमर्ग में जोजिला सुरंग निर्माण के लिए कार्यशाला के पास हुआ। अधिकारियों ने फरवरी के पहले हफ्ते में भारी बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों को अगले 24 घंटों तक हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान