पानी भरने को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या
सहारनपुर । यूपी के सहारनपुर जिले में एक युवक की हत्या कर दी गयी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि हैंडपंप से पानी भरने पर विवाद हुआ था। मृतक की पहचान बबलू के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक हरिपुर टोंगियो गांव का रहने वाला था। कुछ समय पहले अपनी मां के साथ ननिहाल में मजदूरी कर रहा था। शाम को बबलू और गांव के जितेंद्र के बीच हैंडपंप से पानी भरने पर विवाद हुआ। गांव के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। सुबह बबलू हैंडपंप से मुंह धो रहा था। तभी जितेंद्र अपने भाइयों के साथ आया और धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में बबलू गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बबलू अविवाहित था। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। एसएसपी जैन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लेंगे। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है।
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर