शराब बिक्री विवाद में चाकू से हमला कर व्यक्ति की हत्या
बिहार में शराबबंदी के बावजूद छपरा से अवैध शराब की बिक्री के चलते एक और हिंसक घटना सामने आई है। यहां नगर थानाक्षेत्र के रौजा गांव के तेलपा मोहल्ले में विश्वकर्मा पूजा की रात शराब बिक्री को लेकर हुए विवाद में भजन महतो (55) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया है। इसे देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने इलाके में कैंप लगा रखा है।
जानकारी के अनुसार, भजन महतो का शराब भंडारण और बिक्री को लेकर पड़ोस के एक व्यक्ति से पहले भी विवाद हो चुका था। मृतक के भाई जवाहर महतो के मुताबिक, आरोपी ने पहले भी हत्या की धमकी दी थी। विश्वकर्मा पूजा के दिन शाम को जब भजन महतो घर के पास पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
वहीं, नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्या के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और गांव में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित