बच्चियों से रेप के दोषी को 40 साल की कैद
बिजनौर । यूपी के बिजनौर की एक अदालत ने 2 मासूम बच्चियों से जंगल में रेप करने के आरोप में एक व्यक्ति को 40 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत के विशेष न्यायाधीश पारुल जैन ने दोषी पर 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह राशि पीड़ितों को मुआवजे के रूप में दी जाएगी। यह मामला 2023 का है।
बिजनौर के शेरकोट के एक गांव में 5 और 6 साल की दो बच्चियों को जंगल में ले जाकर मनोज नाम के शख्स ने दोनों से रेप किया था। उस दिन पीड़िता बच्ची की बुआ की शादी थी। जिसमें एक बच्ची मेहमान थी जो स्योहारा से आई थी। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया था। इस घटना का पता तब चला जब दोनों बच्चियां जंगल से बदहवास घर आई थीं। परिजनों के पूछने पर बच्चियों ने कहा था कि मनोज चाचा उनको डीजे का डांस दिखाने ले गए थे। जंगल में ले जाकर गलत काम किया। बच्चियों के कपड़ो पर ब्लड भी लगा था। फिर पूर्व एसपी जादौन ने कई टीमें लगाकर कई दिनों बाद वाजिदपुर गांव का रहने वाला आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज पीड़ित बच्चियों का दूर के रिश्ते में चाचा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच की और आरोपी के खिलाफ सभी जरूरी सबूत और गवाह जुटाकर अदालत में पेश किए। फिर 16 महीने के बाद पाक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश पारुल जैन ने मनोज को 40 साल के कठोर कारावास और जुर्माना लगाया है।
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
Katni में कार्यपालन यंत्री 20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
परीक्षा में अंगूठी और माला पहनकर नहीं बैठ सकेंगे विद्यार्थी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
रिहंद बांध से जुड़े नाले में डूबने से चाची-भतीजी की मौत
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर