एक बार फिर चोटिल हुईं ममता बनर्जी
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गईं। दुर्गापुर में हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया। उन्हें फिलहाल आसनसोल ले जाया गया है। इस घटना से जुड़ी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वह गिर गईं। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें उठाने के लिए भागे। गिरने के कारण ममता को मामूली चोटें आईं है।ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी ममता कई बार चोटिल हो चुकी हैं। हाल ही में ममता को उनके आवास पर चोट लगी थी। परिसर में टहलने के दौरान वह गिर गई थी, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे।इससे पहले 2021 में चुनाव प्रचार के दौरान नंदीग्राम में उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दिया था, जिससे उनके पैर में चोट लगी थी। रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को उन्होंने साजिश का हिस्सा बताया था।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत