Malaika Arora ने किया सवाल बेटे की वर्जिनिटी पर
नई दिल्ली। ग्लैमर और हॉटनेस के लिए फेमस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज ने तो दूसरी शादी कर ली। अब मलाइका दूसरी शादी कब करेंगी, इसका सवाल उनके बेटे अरहान ने ही पब्लिकली पूछ लिया।
'डंब बिरयानी' में पहुंचीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका और अरबाज खान के बेटे अरहान खान फिल्मों से दूर हैं, मगर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर वह अपने करियर की गाड़ी शुरू कर चुके हैं। अरहान खान इन दिनों 'डंब बिरयानी' शो को होस्ट कर रहे हैं। यह वॉडकास्ट शो, जिसके शुरुआती एपिसोड के मेहमान अरबाज खान और सोहेल खान थे। अब मलाइका ने अपने बेटे के शो में हाजिरी लगाई है।
मलाइका ने वर्जिनिटी पर किया सवाल
'डंब बिरयानी' के लेटेस्ट एपिसोड में व्यूअर्स को बहुत कुछ मसालेदार देखने को मिलेगा। इसका टीजर रिलीज किया गया है। मलाइका अपने बेटे से कुछ ऐसे सवाल करती हैं, जिसे सुन यूजर्स हैरत में आ गए हैं। सामने आए वीडियो में 'छैयां छैयां' एक्ट्रेस अपने बेटे से सवाल करती हैं कि उन्होंने वर्जिनिटी कब लूज की। ये सुनते ही अरहान सकपका जाते हैं। मगर इसके बदले में वो अपनी मां से ही बोलती बंद करने वाला सवाल पूछते हैं।
दूसरी शादी पर मलाइका ने कही ये बात
अरहान ने मलाइका से पूछा कि वो दोबारा शादी कब कर रही हैं। इसके जवाब में एक्ट्रेस क्या जवाब देती हैं, इसका खुलासा तो आज होगा क्योंकि 'डंब बिरयानी' का ये एपिसोड 17 अप्रैल को दिखाया जाएगा।
मां-बेटे की कॉन्वर्जेशन सुन हैरान हुए यूजर्स
मलाइका और अरहान के एक दूसरे से इतने पर्सनल सवाल पूछने पर यूजर्स ने हैरानी जताई है। खासकर मलाइका के क्वेश्चन पर। एक ने मजाकिया लहजे में कमेंट किया, 'देख तेरे संसार की क्या हालत हो गई भगवान, कितना बदल गया वो इंसान।' एक अन्य ने लिखा, 'मैं कह सकता हूं कि अरबाज की कोई गलती नहीं थी। असली वजह तलाक की यही थी।'
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे